Posts

GHAZAL =Jise bhi hamne shabista ka razdaar kiya.

ग़ज़ल 09 जिसे भी हमने शबिस्तां का राज़दार किया                   जिसे भी हमने शबिस्तां का राज़दार किया उसी ने ढोल बजा राज़ आशक़ार किया किसी को इश्क़ में हासिल हुए मुकाम बहुत किसी को तन की हवस ने गुनाहगार किया मना न यार ख़ुशामद से या क़सम से फिर कि छेड़ में जो ख़फ़ा हमने एक बार किया निज़ामे दह्र की ख़ातिर ख़ुदा ने भी यारों कोई ग़रीब रखा कोई मालदार किया इसी ख़याल से सहता रहूं दुखों को मैं बुरा किया किसी ने जो यहां पे प्यार किया स्वरचित: AMIR HUSAIN BAREILLY (UTTAR PRADESH)

एक मतला एक शेर

एक मतला एक शेर हम कहानी तुम्हें सुनाते क्या नींद से यकबयक जगाते क्या राहवर के यहां दिवाली थी शहर में दीप जगमगाते क्या

GHAZAL=उम्र भर यार से बस हाथ छुड़ाया न गया

Image
                     ग़ज़ल                        08 GHAZAL=उम्र भर यार से बस हाथ छुड़ाया न गया उम्र भर यार से बस हाथ छुड़ाया न गया इसलिये और कहीं पे जी लगाया न गया पेट की आग बुझाने के लिये  हम से कभी भूल कर शाम को भी रात बताया न गया काम तो हम  भी  बुरे  बक़्त  में    उनके आये बस कभी हम से बो अहसान जताया न गया दिल किसी गुल की तरह आप मसल कर न कहें हम से तो कोई किसी तौर सताया न गया

GHAZAL=दुनिया के किसी दर्द से दो चार नहीं हूं

Image
                    ग़ज़ल                      07 दुनिया के किसी दर्द से दो चार नहीं हूं दुनिया के किसी दर्द से दो चार नहीं हूं जब से मैं किसी तौर तेरा यार नहीं हूं इन्सान हूं इन्सान से बरताब भी बरतो गुज़री हुई तारीख़ का अख़बार नहीं हूं मख़्लूक़ सताने से मुझे बाज़ जरा आ दरबार में फ़रियाद से लाचार नहीं हूं इस जीस्त की ख़ातिर तेरा दीदार ग़िज़ा है सूरत का तलबगार हूं बीमार नहीं हूं

GHAZAL=मुफ़्त में क्या किया हासिल है तजूर्बा हमने

Image
                  ग़ज़ल   मुफ़्त में क्या किया हासिल है तजूर्बा हमने                       ग़ज़ल                        06 मुफ़्त में क्या! किया हासिल है तजुर्बा हमने खूब लोगो पे लुटाया है असासा हमने झेल हम तब लें तेरे खार बिना शिकबा हम जब तेरे पास रखा रहन हो रूतबा हमने यक ब यक ही बअसर संगदिलों तक में भी लौ उठी जब कभी साज उठाया हमने तारे गिन गिन के शवेहिज्रां गुज़ारी तन्हा दिलरूबा देख लिया तेरा भी वादा हमने

GHAZAL=अपनी बैचेनियों में किसे मैं पुकारता।

Image
                  ग़ज़ल                     05 GHAZAL= अपनी बैचेनियों में किसे मैं पुकारता। अपनी बैचेनियों में किसे मैं पुकारता हां इसलिए मैं तुमसे रहा खेल हारता गर बक़्त साथ होता बड़े इत्मिनान से  मैं मुन्तशिर ये केश तुम्हारे संवारता रंजीदगी गले में पहन हार की तरह  गुज़रा हूं ज़िन्दगी से जवानी गुजारता अंजाम से बेफ़िक्र मेरा इश्क़ लो मुझे आंखों की झील में है डुबोता उभारता मुन्तशिर= बिखरी हुई रंजीदगी= दुख

GHAZAL-बे सबब हाजतें ठीक लगतीं नहीं

Image
                  ग़ज़ल                     04   बे सबब हाजतें ठीक लगतीं नहीं          बे सबब हाजतें ठीक लगतीं नहीं बेहमीयत लतें ठीक लगतीं नहीं कुछ मरासिम बतन से भी यारो रखो मुल्क से फ़ुरकतें ठीक लगतीं नहीं क्यों है हर शख्स दिलगीर इस शहर में लोगो की तबियतें ठीक लगतीं नहीं दिल भुलाया उसे जो हसीं ख़ास थी बस यही आदतें ठीक लगतीं नहीं हमनशीं तेरी ये बेहया बेवफ़ा  बेमजा चाहतें ठीक लगतीं नहीं बेहमीयत=निर्लज्ज मरासिस=संबंध हाजत=जरूरत